समाज में व्याप्त पाखंड, अंधविश्वास व मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा पर रोक के लिए विचार

रतलाम। बैरवा समाज एकता संगठन की कार्यकारिणी समिति की बैठक जवाहर नगर ए कॉलोनी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन में जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र मरमट की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आर सी वर्मा एवं प्रेमसिंह चरावण्डे से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार आगामी 31 दिसंबर बैरवा दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पूरे रतलाम में एक ही जगह पर बैरवा समाज एकता संगठन के तत्वावधान में संपन्न कराने तथा कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी पंचायतों से दो-दो सदस्यों को मिलाकर कार्यक्रम समिति का गठन किया जाएगा, जिसके मार्गदर्शन में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, चल समारोह , पुरस्कार वितरण समारोह तथा गोठ का अयोजन करने पर उपस्थित सदस्यों द्वारा सहमति जताई।
बैठक में नि:शुल्क कोचिंग/ट्यूशन क्लासेस हेतु क्षेत्रीय संयोजक महेश गोमे तथा रविकुमार लोदवाल ने उनके क्षेत्र का सर्वे कर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश चावंड ने बताया कि उनके क्षेत्र में सर्वे कार्य चल रहा है। जावरा रोड, गांधी नगर तथा जवाहर नगर ए, रंग कारखाना के क्षेत्रीय संयोजक बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।
संगठन के सह कोषाध्यक्ष दिनदयाल गोठवाल ने संगठन के लिए सचिव पद का सृजन कर मनोहर लाल मरमट का नाम प्रस्तावित किया, जिसे कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया। नियमावली (बाइलाज) के अनुसार इस प्रस्ताव को आगामी साधारण सभा के पटल पर रखा जाएगा।
आय-व्यय का विवरण जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र मरमट ने प्रस्तुत किया। बैठक को महामंत्री आर सी वर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि हमें एकजुट होकर अखिल भारतीय स्तर पर रतलाम बैरवा समाज की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना है। वरिष्ठ सदस्य मांगीलाल नगावत ने प्रस्तावित किया या कि समाज में व्याप्त पाखंड, अंधविश्वास व मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों के उन्मूलन हेतु प्रयास करने की आवश्यकता है, इन्हीं से प्राप्त एक सुझाव पर सहमति जताई गई कि बैरवा समाज एकता संगठन के वाट्सअप ग्रुप को पूरी तरह से एडमिन मोड़ पर रखा जाएगा और यदि कोई सदस्य समाजहित में कोई पोस्ट डालना चाहते हैं, उन्हें अपनी पोस्ट पहले जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र मरमट के पर्सनल मोबाइल नंबर पर भेजना होगी, उसके पश्चात यदि जिलाध्यक्ष उसे उचित समझते हैं, तो उसे संगठन के वाट्सअप ग्रुप में फारवर्ड कर सकते हैं।
भारी वर्षा के बावजूद भी बैठक में रमेशचन्द्र मरमट, प्रेमसिंह चरावण्डे, राजेन्द्र मरमट, दिनेश जाटवा, दिनदयाल गोठवाल, ओमप्रकाश चावंड, रविन्द्र कुमार चावण्ड, रविन्द्र लोदवाल, आर सी वर्मा, बी पी बंशीवाल, प्रेम कुमार बेनावत, महेश कुमार गोमे, कमल कुमार बडग़ोत्या, मांगीलाल नगावत, संजय बेनावत, परमानन्द वर्मा, महेन्द्र कुमार धवन, रामावतार वर्मा, रामभरोस वर्मा, रजनीकांत टटवाडे, प्रदीप बिलवाल, विनोद रमन, ओ.पी. चावंड आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया सह प्रभारी रवीन्द्र कुमार चावण्ड ने दी।