थाना नामली जिला रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली सफलता

223 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित फॉर्च्युनर कार जप्त

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में नामली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सफलता प्राप्त हुई।

घटना का संक्षिप्त विवरण :–
दिनांक 30.08.2025 को थाना नामली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की फॉर्च्युनर कार क्रमांक MP04ED2632 बडौदा चौकी क्षेत्र में कच्चे रास्ते पर कीचड़ में फंसी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक कमल कुमार पटेल एवं हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। विधिवत वाहन की तलाशी लेने पर कार के अंदर 14 काले प्लास्टिक के बोरे मिले। प्रत्येक बोरे को खोलकर चेक करने पर उसमें मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा होना पाया गया। सभी बोरे का कुल वजन 223 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,57,500/- है। साथ ही, वाहन से एक फर्जी नंबर प्लेट MH01DK8675 भी जब्त की गईं। वाहन की कीमत लगभग ₹35,00,000/- आंकी गई है। अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध थाना नामली पर 362/2025 धारा 8/15 NDPS एक्ट का पंजीबद्ध किया।

जप्ती विवरण :–

  1. मादक पदार्थ डोडाचूरा – कुल 223 किलो (14 बोरों में)
  2. काली फॉर्च्युनर कार क्र. MP04ED2632 (कीमत लगभग ₹35 लाख)
  3. फर्जी नंबर प्लेट (MH01DK8675)

पुलिस टीम :– निरीक्षक रमेश कोली, थाना प्रभारी नामली, उप निरीक्षक कमल कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रआर. 859 गबरु खडिया, आर. 548 मनोहर नागदा, आर. 156 हरिओम की सराहनीय भूमिका रही।

Play sound