

जावरा (अभय सुराणा ) । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में आज अनुविभागीय कार्यालय जावरा में नेशनल डी वार्मिंग डे एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक एस डीएम श्री सुनील जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी, डा पवन पाटीदार पिपलौदा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन दिनांक 23 सितंबर 25 को किया जा रहा है उस दिन सभी स्कूलों, एवम आंगनवाड़ी केंद्रों पर 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोर किशोरियों को तथा 49 वर्ष तक की प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को एलबेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी। साथ ही छुटे हुए बच्चों हेतु माप अप दिवस 26 सितंबर 25 को भी आयोजित किया जाएगा, कृमि संक्रमण के दुष्प्रभाव के कारण बच्चों ओर किशोर किशोरियों के पोषक तत्वों के अवशोषण में बा धा डालते है जिसके कारण कुपोषण, एनीमिया, ओर मानसिक,शारीरिक विकास अवरुद्ध हो जाता है, साथ ही एलबेंडाजोल टेबलेट देने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी।
एसडीएम श्री सुनील जायसवाल ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में जावरा ब्लॉक के 89 हजार बच्चों एवं प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाना सुनिश्चित करें, समस्त विभाग समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाये, तथा इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करे,बैठक में शिक्षा, महिला बाल विकास,जनपद, नगर पालिका विभाग प्रमुख के साथ स्वास्थ्य विभाग के कपिल यति समन्वयक,बसंती लाल मईडा, रघुनंदन पाटीदार सहित सुपरवाइजर उपस्थित रहे, यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी।