देहदान की घोषणा के बाद राजकीय सम्मान के साथ मिला गॉड ऑफ ऑनर

रतलाम । श्री कनकमल कांठेड़ का 01 सितंबर 2025 (सोमवार) को देवलोक गमन हो गया। परिवारजन एवं स्वर्गीय श्री कांठेड़ की इच्छानुसार देहदान की घोषणा की गई थी। शासकीय स्वषासी चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय में श्री कांठेड का देहदान किया गया। देहदान प्रपत्र में श्री कांठेड की पत्नी श्रीमती लता कांठेड द्वारा सहमति प्रदान की गई। शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार पुलिस बल की टुकड़ी द्वारा श्री कांठेड के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया एवं उनके परिजन को 26 जनवरी/15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
संजीवनी फाउंडेशन जावरा और लायंस क्लब जावरा के श्री यश जैन एडवोकेट के माध्यम से कलेक्टर श्री राजेश बाथम एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से चर्चा कर शासकीय कार्यवाही पूर्ण की गई। देहदानी को गॉड ऑफ ओनर का सम्मान देते हुए उनकी अंतिम यात्रा को सम्पन्न कराया गया, इसके पश्चात लायंस क्लब जावरा के वाहन से देहदानी श्री कांठेड़ के पार्थिव शरीर को रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर मेडिकल कालेज प्रबंधन द्वारा श्री कांठेड़ को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही परिवार को देहदान एवं नेत्रदान का स्मृति चित्र देकर अनुमोदना की गई।