आगरा कैंट से असारवा के मध्‍य प्रतिदिन स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम, 03 सितम्बर। त्‍योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव के साथ आगरा कैंट से असारवा के मध्‍य 01919/01920 आगरा कैंट असारवा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 71-71 फेरे चलेगी।
गाड़ी संख्‍या 01919 आगरा कैंट असारवा स्‍पेशल, आगरा कैंट से 21 सितम्‍बर, 2025 से 30 नवम्‍बर 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। आगरा कैंट से यह ट्रेन प्रतिदिन 23.30 बजे चलकर अगले दिन 16.35 बजे असारवा पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्‍टेशन पर आगमन 07.50 बजे एवं प्रस्‍थान 07.55 बजे होगा।
इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 01920 असारवा आगरा कैंट स्‍पेशल, असारवा से 22 सितम्‍बर 2025 से 01 दिसम्‍बर 2025 तक चलेगी। असारवा से यह ट्रेन प्रतिदिन 17.50 बजे चलकर अगले दिन 10.20 बजे आगरा कैंट रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का चंदेरिया रेलवे स्‍टेशन पर आगमन 01.33 बजे एवं प्रस्‍थान 01.35 बजे होगा।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बून्‍दी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर एवं हिम्‍मत नगर रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।
ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।