
रतलाम। समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए काटजू नगर निवासी बसंतीलाल परवाल के निधन के उपरांत उनका नेत्रदान (कॉर्निया) किया गया। इस नेक कार्य से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को नई दृष्टि मिलेगी।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि समाजसेवी अनिल परवाल, रितेश परवाल ने बसंतीलाल परवाल के पुत्र आतिश (सोनू) परवाल एवं परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों की सहमति के बाद ‘नेत्रम संस्था’ ने बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डॉ. ददरवाल, मनीष तलाच के साथ तत्परता से रतलाम पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस अवसर पर शीतल भंसाली,, ओमप्रकाश अग्रवाल,शलभ अग्रवाल, गिरधारीलाल वर्धानी, भगवान ढलवानी, सुशील मीनु माथुर , हेमन्त मूणत,हेन्द्र मूंदड़ा, सुरेन्द्र मूंदड़ा,राकेश गिलडा,दिनेश परवाल, डॉ बी.एल. तापड़िया,सहित अनेक स्नेहीजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।नेत्रम संस्था ने परवाल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस नेत्रदान को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया। संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि वे नेत्रदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का संकल्प लें।