पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

रतलाम। विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब आफ रतलाम प्लेटिनम के द्वारा दो बत्ती क्षेत्र स्थित शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन था । इस प्रतियोगिता में 21 छात्राओं ने सहभागिता की जिसमें प्रथम सोनू पाटीदार द्वितीय तमन्ना पाटीदार और तृतीय स्थान पर ईशा खत्री रही । विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ मंगलेश्वरी जोशी थी। प्राचार्य जोशी ने कहा कि वर्तमान में नागरिक पर्यावरण के प्रति धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं जिससे पर्यावरण ठीक हो रहा है किंतु इसकी गति बहुत धीमी है हमें मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होंगे क्लब की अध्यक्ष डॉ गीता दुबे सचिव वंदना सोनी प्रोजेक्ट प्रभारी डॉ मानिक डांगे एवं उषा दुबे उपस्थित रही । इस अवसर पर प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को क्लब की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।