भीलवाड़ा (सुनिल चपलोत)। दिक्षार्थी भाई और बहनो का साध्वीमण्डल की उपस्थिति में शनिवार 6 फरवरी को सम्मान समारोह मे अभिनन्दन होगा । वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सुभाष नगर के अध्यक्ष हेमन्त कोठारी ने बताया कि महासाध्वी किरणश्री, विधुषी मुक्तिप्रभा तथा साध्वी सुभाषा आदि साध्वीमण्डल के उपस्थिति में सुभाष नगर जैन स्थानक में शनिवार प्रात: 11 बजें को दिक्षार्थी जितेश भंडारी अशोक पोखरणा तथा दिक्षार्थी ज्योतस्ना राठौड़ व परी जैन मुमुक्षा झलक जैन आदि दिक्षार्थी भाई बहनों का संघ द्वारा आयोजित दिक्षार्थी ससम्मान समारोहों में बहुमान और गोद भरकर अभिनंदन किया जायेगा । जिसमे सम्पूर्ण जैन समाज के पदाधिकारी । दिक्षा लेने वालों का सम्मान करेंगे।