जैन साध्वीश्री का रतलाम में मंगल प्रवेश कल 06 फरवरी

रतलाम । श्रमण संघीय आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनी जी म.सा. की आज्ञानुवर्तीनी एंव उपाध्याय श्री पुष्करमुनिजी म.सा. आचार्य श्री देवेंद्र मुनि जी म.सा. की सुशिष्या महासती श्री प्रियदर्शना जी म.सा., साध्वी श्री किरणप्रभा जी म.सा., श्री रतनज्योतिजी म.सा., श्री विचक्षणश्रीजी म.सा. श्री अर्पिताश्रीजी म.सा., श्री वंदिताश्री जी म.सा., श्री मोक्षदाश्रीजी म.सा. आदि ठाना 07 शाजापुर नगर मे चातुर्मास पूर्ण करके रतलाम नगर की और पधार रहे है । वे दिनांक 06 फरवरी को प्रात: 07.30 बजे टीआईटी रोड़ जैन उपाश्रय से विहार कर चौमुखीपुल महिला स्थानक पर पधारेंगे ।