अमरकंटक में माँ नर्मदा जन्मोत्सव के आयोजन की तैयारियों की हुई समीक्षा

सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिष्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश


अनुपपुर | इन दिनों नर्मदा जयन्ती पर अमरकंटक में आयोजित होने वाले नर्मदा जन्मोत्सव के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। इन तैयारियों की अमरकंटक में कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर ने आयोजन समिति के सदस्यों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में विस्तार से समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मिलिन्द कुमार नागदेवे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ़ श्री अभिषेक चौधरी, क्षेत्रीय विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को, पूर्व विधायक श्री रामलाल रौतेल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पनाड़िया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री रामगोपाल द्विवेदी, पं. उमेष द्विवेदी, पं. राजेष द्विवेदी, नीलू महाराज, पं. रूपेष द्विवेदी, योगेष्वर जी, मोहन महाराज, हनुमान दास समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ़ ने आयोजन के लिए अब तक की गई तैयारियों से अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया कि माँ नर्मदा की उत्पत्ति पर केन्द्रित पुस्तक तैयार हो चुकी है। इसके अतिरिक्त जन्मोत्सव के दौरान लघु फिल्म का निर्माण भी कराया जाएगा। उत्सव के दौरान अखण्ड कीर्तन, भजन, कन्या पूजन, कन्या भोजन, भण्डारा आदि स्थलों पर लगने वाले बेनर तैयार हो गए हैं। नर्मदे हर के झण्डे छप गए हैं। 10 बड़े झण्डे बनवाए गए हैं, जो मंदिर में बड़े पोल समेत सर्किट हाउस मार्ग, अनूपपुर तथा पोंड़की से अमरकंटक की ओर आने वाले मार्ग आदि जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही इससे छोटे झण्डे भी बन गए हैं। ड्रेस बन गए हैं एवं योगा करने वाले बच्चों के लिए टी शर्ट तैयार हो गए हैं। गमछे तैयार हो गए हैं, जो शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे। मंदिर में लगाने वाले होर्डिंग भी तैयार हो गए हैं। सड़क के किनारे एवं मंदिर के चारों तरफ झंडियां लगाई जाएंगी। मंदिर के बाहर श्लोक लिखे फ्लेक्स भी लगवाए जाएंगे।
बैठक में जानकारी दी गई कि नर्मदा जयंती पर अमरकंटक के दुकानदार अपनी दुकानों को सजाएंगे और दुकानों के आगे रंगोली बनाएंगे। नर्मदा जन्मोत्सव की जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए शहडोल, अमरकंटक, पेंड्रा, धनपुरी, बुढ़ार, राजेन्द्रग्राम में बैनर लगवाएं जाएंगे, ताकि आमजन एवं श्रद्धालुओं को उत्सव की जानकारी हो सके। नर्मदा जन्मोत्सव पर 18 फरवरी को शोभायात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके समाप्त होते ही अखण्ड कीर्तन शुरु हो जाएगा तथा 18 फरवरी को ही शाम को स्थानीय कार्यक्रम होंगे। 18 फरवरी की ही शाम को संतों का सम्मान होगा। 19 फरवरी को नर्मदा पूजन, भण्डारा, यज्ञ, भजन आदि का आयोजन होगा। 19 फरवरी को शाम को गायक चरणजीत सिंह सोंधी द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। मंदिर प्रांगण, मंच पर, मंदिर के बाहर एल.ई.डी. स्क्रीन लगाए जाएंगे। बैठक में जानकारी दी गई कि 20 फरवरी को मंच पर स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई है। कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि झंडे, पोस्टर, बेनर आ जाने पर इनके लगाने का कार्य शुरु कर दिया जाए।