भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

रतलाम। लघु उद्योग भारती नमकीन क्लस्टर इकाई द्वारा आज भगवान विश्वकर्मा जयंती का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। यह आयोजन हमारे वरिष्ठ सदस्य श्री महेश जी गोयल के उद्योग श्री महावीर फूड इंडस्ट्रियल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रमिकों का सम्मान किया गया एवं सेवा भारती के प्रकल्प मात्रा छाया में सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि श्री प्रवीण आर. जोशी, सेवानिवृत्त, निदेशक मसमे श्री महेश जी अग्रवाल, पूर्व एल्डरमैन,अग्रसेन समाज अध्यक्ष, समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र मारू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रूपमन्नू जी मल्होत्रा, प्रवीण जी कसेरा, विजय जी माहेश्वरी, सुरेश जी दख, प्रिंस जी गोयल, जितेन जी मुनत, पंकज मोतियानी, शैलेन्द्र राठौड़, बिल्केश्वर जी,आशीष जी पालीवाल निगम जी सहित अनेक सदस्य एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।

आभार

आभार प्रदर्शन सचिव-श्री मनेंद्र(रिंकू) कृष्णानी ने किया।इस अवसर पर सभी उद्योगपति एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उत्सव को गरिमा प्रदान की।

Play sound