आमजन अपने घर एवं घर के आसपास स्वच्छता रखे-मंत्री डॉ. शाह

कालिका माता मंदिर परिसर में पौधारोपण

रतलाम 17 सितंबर । जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री रतलाम डॉ. कुंवर विजय शाह ने सेवा पखवाडा के शुभारंभ अवसर पर रतलाम शहर में कालिका माता मंदिर परिसर में झाडू लगा कर एवं कचरा एकत्रित कर डस्टबिन में डाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से घर एवं घर के आसपास स्वच्छता रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वच्छता अभियान में आमजन पूरे उत्साह के साथ भागीदारी करें। अपने घर, शहर, प्रदेश एवं देश को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करे। मंत्री डॉ. शाह ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर कमिश्नर नगर निगम को पौधे को बड़ा बनने तक देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, समाजसेवी श्री गोविन्द काकानी, श्री विप्लव जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Play sound