

जावरा/दिल्ली/मुंबई। जिसो की राष्ट्रीय टीम ने राष्ट्रीय संत आचार्य श्री लोकेशमुनि जी का वर्ल्ड पीस सेंटर (गुड़गांव) दिल्ली में बहुमान किया एवं चर्चा की।जैन इंटरनेशनल सेवा ऑर्गेनाइजेशन को निर्भीक, क्रान्तिकारी, राष्ट्र संत, पूरे विश्व में जैन धर्म एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले, सकल जैन समाज को एक माला में पिरोने के लिए प्रयासरत परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री लोकेशमुनि जी म.सा. से के दर्शन वंदन करने का सौभाग्य मिला। गुरुदेव के साथ विभिन्न समाजिक विषयों पर लम्बी चर्चा हुई, सकल जैन समाज को एक माला में पिरोने पर एक बार फिर गुरुदेव ने ज़ोर दिया। आचार्य लोकेशमुनि ने कहा कि वर्तमान काल में जब विश्व तीसरे युद्ध के मुहाने पर खड़ा है भगवान महावीर द्वारा दिया गया विश्व का सबसे बड़ा मंत्र “अहिंसा परमो धर्म” का पालन करके ही पूरे विश्व को बचाया जा सकता है। वर्तमान समय में योग,शांति मंत्र एवं संवाद करके ही युद्ध को टाला जा सकता हैं। सकल जैन समाज को भी आज के समय को देखते हुए एक होना चाहिए, जैन समाज एक हो उस से पहले अपने–अपने पंथ में भी बहुत गुरु भगवन्तों के आपस में कई मतभेद चल रहे उन्हें दूर करें एवं सभी एक साथ जुड़कर समाज की सेवा करें एवं सकल जैन समाज को एक करने का बीड़ा उठाए। जिसो के इंटरनेशनल चेयरमैन फाउंडर समाजसेवी सुरेश पुनमिया मुंबई ने कहा कि आज जैन समाज को एकजुट होकर एक मंच पर कार्य करने की अत्यंत आवश्यकता है, अगर हम सब जैन एक होकर सामाजिक कार्य करेंगे तो हर जगह हमारी ताकत दिखेगी। पुनमिया ने आगे कहा कि देखते देखते ही जीसो परिवार के एक लाख डिजिटल मेंबर हो गए है और निरंतर बढ़ते ही जा रहे है। आज यहां कार्यक्रम में पधारे सभी भाई बहन से निवेदन करता हूं आप सब जिसो संगठन से जुड़े एवं सकल जैन समाज को एक करने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभावे। जिसो राष्ट्रीय एजुकेशन प्रमुख समाजसेवी भरत परमार मुंबई ने कहा कि जीसो टीम लगातार साधर्मिक साथियों की सेवा में कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। हम चाहते है कि युवा पीढ़ी को समाज में एजुकेशन की दिक्कत नहीं आवे, जिसो एजुकेशन बहुत जल्द महत्वपूर्ण कार्य इसके लिए शुरू कर रहा है। हम पूज्य गुरुदेव से निवेदन करते है कि हमें निरंतर इस विषय में मार्गदर्शन प्रदान करें। जिसो के राष्ट्रीय मंत्री समाजसेवी नीलेशकुमार सुराणा जैन “हिंदू शेर” जावरा ने कहा कि आचार्य भगवंत लोकेशमुनि जी युवा साथीयों में अपनी निर्भीकता से एक विशेष पहचान बना रहे हैं , आपके क्रान्तिकारी उद्बोधन राष्ट्रहित के साथ साथ सकल सनातन धर्म एवं जैन धर्म को मजबूत बना रहे हैं यह निडरता, निर्भीकता की एक मिसाल है। हम सभी आपके साथ खड़े हैं, जिसो परिवार आपको विश्वास दिलाता है कि हम सब आपके क्रान्तिकारी विचारों को पूरे विश्व में प्रचार करके सकल समाज के कल्याण में अपनी एक विशेष भूमिका निभाएंगे। जीसो के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री समाजसेवी प्रशांत झवेरी भाईसाहब, मुंबई ने कहा की हम गुरुदेव से सालों से संपर्क में है आप जिस तरह से भगवान महावीर के अहिंसा मार्ग का आप पूरे विश्व में प्रचार कर रहे हैं वह वंदनीय है। अंत में आभार प्रकट समाजसेवी जिसो के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र मूणोत बंगलुरू ने माना और कहा यहां पधारे समस्त महानुभावों को में आभार प्रकट करता हु। कि जिस तरह पूज्य आचार्य श्री सकल जैन समाज के हर कार्य में शामिल होकर हम सब की ताकत बनते है वह अद्भुत हैं पूरे विश्व में आपने भारत की संस्कृति का पर्चा मनवाया है, जैन धर्म की पताका को पूरे विश्व में फेरा रहे है वह अद्भुत हैं। उपरोक्त जानकारी जीसो के राष्ट्रीय मंत्री नीलेशकुमार सुराणा जैन, जावरा ने दी।