रतलाम। आज मंगलम सिटी के सदस्य श्री नरेंद्र जी मेहता के आज 31 उपवास व श्री चिरायु अनूप जी कटलेचा के 30 उपवास की तपस्या हेतु मंगलम सिटी में तप अनुमोदना का कार्यक्रम रखा गया। वह इन दोनों तपस्वियों का बहुमान नवकार जैन श्वेतांबर श्री संघ न्यास व नवकार महिला संघ के द्वारा किया गया। जिसमें संघ अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, कमलेश जैन, आनंद नाहटा, मनोज काठेड, निलेश चौरडिया, राजेश कटारिया, नरेंद्र भंसाली, नवीन भटेवरा की उपस्थिति में तपस्वीयो का बहुमन किया गया वह सभी परिवार के सदस्यों ने उनके तप की बहुत-बहुत अनुमोदना की तथा तपस्या की सभी ने सुख साता पछी ।