‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान तहत निकाली स्वच्छता जागरूगता रैली

स्वच्छता का दिया नागरिकों को संदेश

रतलाम । शासन निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जा रहे ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
रैली माणकचौक लक्ष्मी मंदिर से प्रारंभ हुई जो घास बाजार चौराहा, चौमुखीपुल, नोलाईपुरा, गणेश देवरी होते हुवे धानमंडी स्थित रानीजी के मंदिर पंहूची जहां रैली का समापन किया गया। रैली में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, निर्माण व विक्रय ना करने की समझाईश दी गई। घरो, दुकानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले-सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागो में डालने का आव्हान किया साथ ही खुले में कचरा ना डालने के भी भी समझाईश दी गई। रैली समापन के दौरान पीआईयू विनोद कामरे द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
इसके अलावा वार्ड क्रमांक 17 ईश्वर नगर में निगम की आई ई सी टीम ने रैली के माध्यम से रहवासियों को समझाईश दी कि कचरा निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डाले अगर खुले में कचरा डाला तो जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, झोन प्रभारी पर्वत हाड़े, आषीश चौहान, तरुण चौहान, विनय चौहान,आई ई सी टीम के अजय परमार, करण सिंह सहित निगम कर्मचारी सफाई मित्र आदि उपस्थित थे।