अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री धारिया कल रतलाम आगमन

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया कल 20 सितंबर शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आयेगे l श्री धारिया यहां रतलाम जिला इकाई पदाधिकारियों के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे l बैठक विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल एवं कार्यक्रम सूत्रधार के रूप में जिला अध्यक्ष वरुण पोरवाल के निर्देशन में संचालित होगी l
यह जानकारी देते हुए संगठन के मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि कल शनिवार दोपहर 3 बजे स्थानीय रामबाग में जिला पदाधिकारियों द्वारा श्री धारिया की अगवानी कर स्वागत किया जाकर बैठक आयोजित की जायेगी l जिलाध्यक्ष श्री पोरवाल ने नगर के वैश्य घटकों के बंधुओ से बैठक में हिस्सा लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है l