मुख्यमंत्री से “जैन कल्याण बोर्ड”के गठन की घोषणाओं को पुरा करने का किया आग्रह

इंदौर (राजेश जैन दद्दू ) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, मंयक जैन, समाज के वरिष्ठ डॉ जैनेन्द्र जैन ने निवेदन किया कि आपने एक वर्ष पूर्व 21 सितंबर 2024 को भोपाल में आप के निवास पर आयोजित समंग्र जैन समाज के क्षमावाणी कार्यक्रम में आपके द्वारा चुनाव से पूर्व किए “जैन कल्याण बोर्ड” के गठन के वायदे को पूर्ण करने की घोषणा की थी। जिसके अतिशीघ्र गठन की कार्यवाही हेतु जैन बोर्ड का गठन कर लिखित आदेश जारी कराने की कृपा करें । समंग्र जैन समाज आप का आभारी रहेगा।