दीवाली की खुशियां बांटने निकला कर्तव्य फाउंडेशन

जरुरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे कपडे एवं मिठाइयां

रतलाम । दीपावली की खुशियां हर घर पहुंचे इस उद्देश्य को लेकर नगर कि समाज सेवी संस्था कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा छठे साल मिशन घर की लक्ष्मी 6.0 शुरू किया गया है जिसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत जरूरतमंदों को दीप पर्व पर उपयोगी वस्त्र का वितरण किया जावेगा।
संस्था के जय तलेरा व तनु बाफना ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे शहर के अलग अलग क्षेत्रों का घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा व जरूरतमंद परिवारों के सदस्यों की जानकारी ली
जाएगी तथा उन्हें किस साईज के वस्त्र चाहिए उसका पूरा लेखा-जोखा तैयार कर जरूरतमंद परिवारों को टोकन दिए जाएंगे। प्रतिदिन शाम 6 से रात्रि 10 के बीच में 7th हेवन बेकरी के ऊपर डालूमोदी बाजार पर कपड़े एकत्रित किये जा रहे हैं। संस्था के यश मित्तल, यश मूणत आदि भी विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। साथ ही मिशन मिठास के तहत 11 हजार लड्डुओं का वितरण भी समाज के सर्वहारा वर्ग में किया जाएगा ।

Play sound