
रतलाम। समाजसेवा की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए टाटानगर निवासी रामगोपाल शर्मा के निधन उपरांत उनका नेत्रदान (कॉर्निया) किया गया। इस नेक कार्य से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को नई दृष्टि प्राप्त होगी।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया की मांगूसिंह सोलंकी ,ओमप्रकाश अग्रवाल ने रामगोपाल शर्मा के पुत्र घनश्याम, ओमप्रकाश, भवरलाल, सुरेश एवं विनोद शर्मा सहित परिजनों को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। परिजनों की सहमति के बाद नेत्रम संस्था ने बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉ ददरवाल मनीष तलाच एवम मोहनलाल राठौड़ के साथ तत्परता से रतलाम पहुँचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस अवसर पर शलभ अग्रवाल सुशील मीनू माथुर,गिरधारीलाल वर्धानी, भगवान ढलवानी उपिस्थत थे । नेत्रम संस्था ने शर्मा परिवार का आभार व्यक्त किया और इस नेत्रदान को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया।
नेत्रम संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि वे नेत्रदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का संकल्प लें।