
रतलाम। सोयाबीन की नई सीजन शुरू होने से पहले लगभग 40वर्षो से सैलाना बस स्टैंड मंडी में कंठीवाले हनुमानजी के चोला एवं काँटे वाले बाबा की दरगाह पर चादर चड़ाई जाती हैं,आपसी भाईचारे एवं प्रेम सौहार्दपूर्ण भावना के साथ सभी को रोजगार,भरपूर आवक की कामना की जाती हैं। चल समारोह में पूर्व मंडी संचालक विनोद जैन,पूर्व हम्माल तुलावटी प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह भाटी,राजेन्द्र व्यास,निसार भाई,मांगीलल मोदी,साबिर कुरेशी,बबू चाचा,पंकज पुरोहित, विश्वपाल सिंह राठौर, पवन पावेचा, राजेश उपाध्याय,विशाल मेहता, सेफ़ू भाई,मेहबूब भाई,हेमन्त सुनावा आदी उपस्थित थे।