महेश सोनी को जिला महामंत्री बनायें जाने की घोषणा से भाजपा जावरा नगर मंडल में हर्ष की लहर

जावरा (अभय सुराणा ) । भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम की नवीन कार्यसमिति में पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व सभी वरिष्ठोंजनों एवं जावरा विधायक ‌डॉ‌. राजेन्द्र पांडेय कि सहमति से जावरा के उर्जावान नेता महेश सोनी को जिला महामंत्री बनायें जाने की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी जावरा नगर मंडल में हर्ष कि लहर दौड़ गई।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नगर मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि जानकारी मिलने के पश्चात भाजपा नगर के पदाधिकारियों ने नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के निवास पर एकत्रित होकर लोकप्रिय विधायक का आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त जिला महामंत्री महेश सोनी का स्वागत सम्मान साफा बांधकर शाल ओडाकर किया एवं विधायक जी के निवास पर आतिश बाजी की गई।
इस दौरान अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल, मनीष उटवाल, के साथ शिखर धारीवाल, मनोहर पांचाल, संदीप रांका, अजयसिंह भाटी,महेन्द्रसिंह बामनखेड़ी,रजत सोनी, सोनु यादव,सुरेश पोरवाल, यश सकलेचा,चंद्रप्रकाश सोलंकी, राजेश धाकड़, शिवेंद्र माथुर, आदि उपस्थित थे, उक्त जानकारी भाजपा नगर मिडिया प्रभारी संदीप रांका द्वारा दी गई ।