श्री पंचांन अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेनजी की जयंती के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा निकाली गई

रतलाम। श्री पंचांन अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेनजी की जयंती के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी के नेतृत्व में माणक चौक स्थित श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर से संध्या 6:30 बजे समाज जनों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा डालूमोदी बाजार, धान मंडी तोपखाना, चांदनी चौक होती हुई धनजी बाई का नोहरा स्थित श्री पंचांन अग्रवाल मांगलिक भवन पर पहुंची। शोभायात्रा में आगे आगे अग्रध्वज थामे युवा घोड़े पर सवार था, बैंड बाजों द्वारा भजनों की सुन्दर प्रस्तुति दी जा रही थी। जिसपर समाज के युवा थिरकते हुए चल रहे थे। समाज के वरिष्ठ चंदूलाल अग्रवाल, महेश ग्रवाल, केदार अग्रवाल (CA) ने बताया पुरुषों ने श्वेत वस्त्र पर केसरिया दुपट्टा तथा महिलाओं ने पारंपरिक (पीला चुनरी) परिधान पहन रखा था। शोभायात्रा का मार्ग मै समाज जनों द्वारा अपने-अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर स्वागत किया तथा महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर पर पूजा अर्चना की ।
अग्रसेन सोशल ग्रुप, अग्रवाल युवा संगठन,पंचान एकता वूमेंस क्लब, यंग फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में समाज के ओमजी गर्ग, केदार जी अग्रवाल, महेश जी गोयल, राजेश जी गोयल, विवेक जीअग्रवाल, अंकित अग्रवाल,योगेश अग्रवाल, पंकज मित्तल, अमित अग्रवाल, रितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।