सम्यक तरंग महिला मंडल रतलाम की बावनगजा ऊन लेनिजी की यात्रा सकुशल संपन्न

रतलाम। सम्यक तरंग महिला मंडल तोपखाना जिनालय रतलाम के नेतृत्व में 2 दिवसीय यात्रा धार स्थित मांगतुंग गिरी, कागदीपुरा (छोटा महावीरजी), बावनगजा, महाराष्ट्र स्थित लेनिजी, ऊनजी की 24 सदस्यों से मंगल यात्रा संपन्न हुई।

मंडल अध्यक्षा सपना संजीव जी गोधा ने बताया कि इस यात्रा में साठ घर की गोठ तोपखाना जिनालय के अध्यक्ष श्री नरेंद्र किरण जी गोधा, सचिव निलेश मधु गोधा, कोषाध्यक्ष आशीष- प्रिनल – यत्न बाकलीवाल सहित समाज के श्री निलेश हंसा छाबड़ा, पंकज राधा पोरवाल, निलेश ज्योति झांझरी, श्री मति ऊषा जी सुशीला जी गोधा,ललिता पाटोदी, दीपिका गोधा, महिमा पाटनी, नीलम पापरीवाल , चंदा देवी कासलीवाल विधा देवी जैन, मंडल की सदस्याओं सहित 24 यात्रियों ने बड़े भक्ति भाव पूर्वक यात्रा की।

इस दो दिवसीय शानदार यात्रा में मनोरंजन तथा संचालन की प्रमुख भूमिका श्री निलेश गोधा ने की जिन्होंने पूरे समय सभी यात्रियों को गुदगुदाया। यात्रा के समापन पर सभी यात्रियों का आभार मंडल सचिव साधना संजय पाटनी ने माना।