बैंक ऑफ़ बड़ौदा सेवानिवृत्त स्टाफ एसोसिएशन द्वारा शाला में फर्नीचर भेंट

रतलाम। बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड स्टाफ एसोसिएशन की निरंतर जारी सेवा गतिविधियों के क्रम में एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ा खेड़ी में समारोह पूर्वक 10 फर्नीचर सेट भेंट किये गये। फर्नीचर लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथि स्वागत कुमकुम अक्षत व गीत वाचन एवं पुष्प मालाओं से किया। अतिथियों में बैंक ऑफ़ बड़ौदा रिटायर्ड स्टाफ एसोसिएशन रतलाम के सदस्य जयंतीलाल जैन, ओंकार लाल चौहान, हरीश यादव व अमर सिंह गहलोत सम्मिलित हुए एवं बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण संस्था प्रभारी दिनेश गोयल द्वारा किया गया। शाला स्टाफ की ओर से विमला सैनी एवं राम विहोती चक्रवेदी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मांगीलाल चौहान द्वारा किया गया। अतिथियों का आभार शिक्षिका स्नेहलता भट्ट द्वारा प्रकट किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति की ओर से कैलाश माली भी उपस्थित रहे।