
रतलाम। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा विशेष अभियान ‘मैं हूं अभिमन्यु’ संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिला अपराधो, नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद, आदि बिंदुओं पर रतलाम पुलिस द्वारा पुरुषो और बालकों को न केवल महिला संबधी अपराध के प्रति जागरुक किया जाये बल्कि संवेदनशील बनाया जाकर सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाये। इसी तारतम्य में महिला सुरक्षा को ध्यान मे रखकर विशेषकर पुरुषो को जागरुक करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गर्दशन में उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के नेतृत्व में समस्त थाना प्रभारी की टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे अभियान के प्रचार हेतु आदेशित किया गया है।
रतलाम पुलिस द्वारा मै हूं “अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत लोगो को महिला अपराधो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार हेतु आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर “अभिमन्यु” रथ रवाना कर औपचारिक उद्घाटन किया। “मैं हूं अभिमन्यु” महिला सुरक्षा अभियान महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल की मातृशक्ति/महिला सशक्तिकरण की अभिनव पहल है जो वर्ष 2025 से एडीजीपी महिला सुरक्षा आईपीएस श्री अनिल कुमार जी के अभिनव प्रयासों से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के समस्त जिला में पुलिस विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर आरंभ की गई मैं हूं अभिमन्यु से आज के नव युवकों खासकर 16 से 24 वर्ष की उम्र के नौजवानों में ऐसा जोश भरना है जिससे की वे महिला अपराध मुक्त समाज निर्माण में सैनिक के रूप में कार्य करे “लैंगिक भेदभाव,सामाजिक कुरीतियां,बाल विवाह,दहेज प्रथा,बेटा बेटी का फर्क बेटियों को समाज में समान भागीदारी न देना,महिलाओ के प्रति संवेदनहीनता ,अंधविश्वास,अशिक्षा,युवा वर्ग द्वारा नशा करना,”स्त्री प्रगति बाधक चक्रव्यूहके जाल से महिला वर्ग को उबारकर अभिमन्यु के रूप में महिला सम्मान /महिलाअपराधमुक्त/भयमुक्त/शोषण मुक्त समाज निर्माण करना है यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है,
कार्यक्रम के दौरान, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जी द्वारा जिले के युवाओं से महिलाओ एवम बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभिमन्यु की तरह बनकर आगे आने का आव्हान किया साथ ही उपस्थित युवा वर्ग को महिला सुरक्षा की एवम सामाजिक समानता की शपथ भी दिलाई गई तत्पश्चात् प्रचार प्रसार हेतु अभिमन्यु रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।
इस सम्पूर्ण 10 दिवसीय महिला सुरक्षा अभियान “में हूं अभिमन्यु” एवम “में हूं निर्भया” के संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम के नेतृत्व में नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जिला रतलाम द्वारा की गई है, जिसमे महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी एवम थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक पार्वती गौड़ को टीम प्रभारी बनाया गया है, जो अपने सहायक गण के साथ मिलकर सम्पूर्ण नवरात्रि भर जिला रतलाम में विभिन्न कॉलेज, कोचिंग संस्थान,स्कूल,छात्रावास, गरबा पंडाल,दुर्गा पूजन स्थल,सार्वजनिक स्थलों पर जा जाकर प्रतिदिन दिनांक 23 सितम्बर 2025 से 02 अक्टुबर 2025 तक महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से वाद विवाद, चित्रकला, भाषण, संगोष्ठी, युवा संवाद, परिचर्चा, सद्भावना दौड़, जागरुकता मूलक पोस्टर, पंपलेट्स वितरण, महिला सुरक्षा हेतु कानूनी जानकारियां, साइबर अपराध से सुरक्षा आदि महत्त्व की जानकारियां प्रदान करेंगी, इसमें निर्भया मोबाइल द्वारा भी भागीदारी दी जा रही है। आज रतलाम में सार्वजनिक स्थानों पर सेल्फ़ी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया संपूर्ण ज़िले में सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया । आज के इस भव्य कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक लाल, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घंनघोरिय , उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनद सोनी , रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सुबेदार मोनिका ठाकुर, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक मनीष डाबर निरिक्षक गायत्री सोनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का बल उपस्थित रहा ।