जन चेतना मुक बधिर स्कूल में बच्चों को नाश्ता, चॉकलेट और पेकेट दिए गए

रतलाम। सेवा का संकल्प के तहत सेवा का प्रोजेक्ट के तहत JSG संगिनी उमंग परिवार रतलाम के द्वारा जन चेतना मुक बधिर स्कूल में 85 बच्चों को नाश्ता चॉकलेट और पेकेट दिए गए। इस प्रोजेक्ट को करने का लाभ मीना गादिया ने लिया। ग्रुप परिवार उनकी खूब-खूब अनुमोदना करता हैं । इनका स्वागत ग्रुप अध्यक्ष रेनु लुनिया व निर्मला पटवा, अनिता कोठारी द्वारा किया गया । इस प्रोजेक्ट में हमारे बीच झोन काडिनेटर निर्मल मेहता भी उपस्थित थे उनका भी धन्यवाद व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप पूर्व अध्यक्ष संगीता कांठेड़ सहित अन्य सखिया व परिवार के सदस्य उपस्थित रहे । सभी सखियों का भी धन्यवाद जो समय निकालकर इस प्रोजेक्ट में शामिल हुई । सभी सखियों से निवेदन की वह हमेशा इसी तरह साथ बनी रहे।