उदयपुर सिटी-चण्‍डीगढ़ के मध्‍य चलेगी नई ट्रेन

रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्‍टेशन पर होगा ठहराव

रतलाम, 24 सितम्बर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव के साथ 20989/20990 उदयपुर सिटी चण्‍डीगढ़ एक्‍सप्रेस द्विसाप्‍ताहिक चलेगी ।
गाड़ी संख्‍या 20989 उदयपुर सिटी चण्‍डीगढ़ सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस 27 सितम्‍बर 2025 से प्रति बुधवार एवं शनिवार को उदयपुर सिटी से 16.05 बजे चलेगी तथा अगले दिन 09.50 बजे चण्‍डीगढ़ रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इसका रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 18.00/18.02 बजे होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 20990 चण्‍डीगढ़ उदयपुर सिटी सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस 28 सितम्‍बर 2025 से चण्‍डीगढ़ से प्रति गुरुवार एवं रविवार को 11.20 बजे चलेगी तथा अगले दिन प्रात: 05.25 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इसका रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान शुक्रवार एवं सोमवार को 02.55/02.57 बजे होगा।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर(जयपुर), दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झझ्झर, रोहतक, जिंद, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला कैंट स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।
इन ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।