

रतलाम । 11 दिवसीय सम्मेदशिखर जी भागलपुर,पावापुरी, क्षत्रीयकुंड, बनारस,अयोध्या यात्रा सकुशल यात्रा सम्पन्न हुई। विपिन वोहरा(जैन) ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 दिवसीय यात्रा में रतलाम सहित अलग-अलग स्थानों से 200 यात्रीगण मुम्बई ,गुजरात से पधारे शंखेश्वर,सूरत, लिमड़ी, संजेली,MP से रतलाम , पेटलावद,उन्हेल, रायपुरिया, तिरला, थांदला, झाबुआ, मेघनगर, नागदा, इंदौर, जावरा, बड़ौद, करेली(जबलपुर), निकुम्भ (चित्तौड़गढ़), कुशलगढ़,डग, चोमैला राजस्थान आदि जगहों से पधारे हुवे सभी यात्रीगण शामिल थे।
जय जिनेन्द्र टूर & प्लानर, रतलाम के आयोजक विपिन वोहरा(जैन) की टीम द्वारा 11 दिवसीय यात्रा का सफल आयोजन पूर्ण कर रतलाम आये। जय जिनेन्द्र टूर टीम द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल यात्रा आनंदमय पूर्ण होने पर सभी को ह्रदय से धन्यवाद देते कि कहा कि आप लोग इतनी इतनी दूरी से शिखर जी,अयोध्या, बनारस ओर सम्पूर्ण पंचतीथी करने रतलाम के जय जिनेन्द्र टूर & प्लानर एवं रत्नराज केटर्स & इवेंट मैनेजमेंट पर विश्वास करके पधारे इसके लिए हम आप सभी का आभार प्रकट करते है।
अंत मे विपिन वोहरा,चेतन गुगलिया द्वारा हाथ जोड़कर सभी से कहा कि 11 दिवस में हमारे द्वारा कोई हम दोनों भूलवश कोई भी गलती हुई हो या कुछ कहने सुनने में आया हो तो क्षमा याचना करते है तथा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।