पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय के विचार हम सभी को राष्ट्रसेवा हेतु सदैव मार्गदर्शित करते रहते हैं

जावरा (निप्र) । एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीयता के चिंतक मानवता के सच्चे उपासक जनसंघ के संस्थापक सदस्य और हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर हम उनके बताये मार्ग पर चले श्रद्धेय दीनदयाल जी के विचारों ने भारतीय राजनीति की दिशा को भारतीयता की जड़ों से जोड़ने का काम किया है। सार्वजनिक जीवन में शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित करने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जीवनपर्यंत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष किया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय के विचार हम सभी को राष्ट्रसेवा हेतु सदैव मार्गदर्शित करते रहते हैं। उक्त विचार भा ज पा जिला रतलाम के नव नियुक्त जिला महामंत्री महेश सोनी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर स्वच्छता अभियान के दोरान बोडीया कुआ मंदीर पर कहें ।
इस दोरान भा ज पा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहाँ की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सोच आधुनिक सोच से परी पूर्ण थी पंडित जी का मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए जिसमें सद्भाव सांस्कृतिक राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कतई खिलाफ नहीं थे। उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए जिसमें सद्भाव सांस्कृतिक राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कतई खिलाफ नहीं थे। उक्त जानकारी देते हुए भा जा पा नगर मंडल मिडिया प्रभारी संदीप रांका जावरा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय 25 सितंबर को आपकी जन्म जयंती पर नगर मंडल द्वारा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया स्मरण किया। माल्यार्पण के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बोडीया कुआ हनुमान मंदीर परिसर में स्थित भारत माता मंदीर के समीप साफ सफाई सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत की भा ज पा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुरे देश में सेवा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न आयोजन पुरे देश में कर रहे हैं इस दोरान जिला महामंत्री महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल मनीष उटवॉल, के साथ नंदकिशोर महावार, सुरेश चोरड़िया मनोहर पांचाल, प्रांजल पांडेय, सुरेश पोरवाल, संदीप रांका, रजत सोनी, शरद डुंगरवाल, सोनु यादव, कालु कदम, अनिल मोदी, शिवेंद्र माथुर, प्रमोद पुरोहित, यश सकलेचा, मोतीलाल यादव, शरीफ कुरेशी, महेश शर्मा, दशरथ कसानियां, सुनील धाकड़ आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया आभार महामंत्री मनीष ऊटवाल ने माना जानकारी संदीप रांका द्वारा दि गई है।