


रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा अपने आराध्यदेव महाराजा अग्रसेनजी की जयंती के उपलक्ष में मनाए जा रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन कल दिनांक 22 सितंबर को पुरस्कार वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ हुआ।
प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि धनजी भाई का नोहरा स्थित श्री पंचान अग्रवाल मांगलिक भवन पर समाज द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगीताओ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया,साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्गीय एस.एम. अग्रवाल की स्मृति में पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल एवं कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत कर उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाज के मंच पर सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इशा मुकेश जी गुप्ता को CA फाइनल कंप्लीट करने पर तथा आंचल राकेश जी नेमानी को बीटेक(CS) कंप्लीट करने पर पुरस्कृत किया गया। साथ ही (1). हर्ष मितेश जी अग्रवाल
12th 84% , (2) पहल मुकेश जी अग्रवाल 12th 80% (3) प्रियांशी विवेक जी अग्रवाल 10th 92% (4) प्रियल अविनाश जी अग्रवाल 10th 93% (5) भुवनेश कमलेश जी मित्तल 10th 97% 6. दिव्य विवेक जी अग्रवाल 10th 93% (7) क्रिया सुनील जी निमानी 10th 87% को भी समाज प्रमुख शांतिलाल चौधरी, किशोर मित्तल, चंदूलाल अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, महेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया।
समाज में प्रस्तुति देने के लिए पंचान महिला मंडल को नृत्य सीखाने के लिए choreographer नूपुर मित्तल का महिला मंडल द्वारा समान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति कृष्ण गोपाल अग्रवाल द्वारा किया गया तथा आभार प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने माना।