

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार आज शहर भ्रमण पर निकले। भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु–
▪️जाम की स्थिति वाले प्रमुख चौराहों को चिह्नित किया गया।
▪️विभिन्न समयों पर यातायात का दबाव एवं भीड़भाड़ की जानकारी ली गई।
▪️चौराहों के आसपास बने अवरोधक, पार्किंग एवं अन्य कारणों से उत्पन्न जाम की स्थिति का अध्ययन किया गया।
▪️कुछ स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया।
यातायात थाना निरीक्षण
भ्रमण के उपरांत पुलिस अधीक्षक सीधे थाना यातायात पहुँचे। इस दौरान डीएसपी यातायात श्री आनंदस्वरुप सोनी एवं निरीक्षक यातायात श्रीमती नीलम चौंगड़, सूबेदार अनोखीलाल परमार सहित यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, भवन, ड्यूटी चार्ट, दुर्घटनाओं एवं अपराधों के आंकड़ों का निरीक्षण किया। यातायात स्टाफ के परिश्रम को सराहते हुए सभी को ₹500/- नकद पुरस्कार प्रदान किया।
प्रमुख दिशा निर्देश–
(1) प्रमुख चौराहों जैसे – सैलाना बस स्टैंड, कोर्ट तिराहा, कॉन्वेंट तिराहा, लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, डालुमोदी चौराहा, गणेश देवरी, चांदनी चौक, चौरमुखी पुल, बजना बस स्टैंड – पर यातायात सुधार हेतु विशेष कार्यवाही।
(2) प्रतिदिन 2–3 घंटे “चौराहा सुधार” कार्य किया जाए ।
(3) अवैध पार्किंग को अन्यत्र स्थानांतरित करना, अनावश्यक भीड़ हटाना, फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा ठेले/ऑटो/मैजिक वाहन के अवरोधों को हटाने हेतु कार्यवाही की जायेगी ।
जन-जागरूकता पर बल–
🔹यातायात नियमों के पालन हेतु नागरिकों में जागरूकता अभियान चलाना।
🔹हिट एंड रन प्रकरणों में पीड़ित पक्ष को सहायता राशि त्वरित उपलब्ध कराना।
🔹राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वालों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करने की कार्यवाही सुनिश्चित करना।
नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु रतलाम पुलिस प्रयासरत है।