आसोज सुदी पंचमी पर वासुकीनाथ बाबा का होगा भव्य अभिषेक

रतलाम।आसोज नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचमी पर्व, दिनांक शनिवार 27 सितंबर को स्नेह नगर 80 फीट रोड स्थित शिव शक्ति वासुकी धाम पर प्रातः 11 बजे से श्रद्धा और भक्ति के साथ वासुकीनाथ बाबा का भव्य अभिषेक संपन्न होगा।स्नेह नगर विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती चेतना पाटीदार ने बताया कि बाबा वासुकीनाथ की कृपा से प्रतिमाह उजियारी पंचमी एवं प्रत्येक रविवार को विशेष अभिषेक का आयोजन किया जाता है। भक्तों का विश्वास है कि दूध, दही और पंचगव्य से होने वाले इस अभिषेक से कालसर्प दोष, पितृ दोष, गृह क्लेश और शारीरिक कष्टों का निवारण होता है। यदि श्रद्धालु बाबा को नारियल और सफेद पुष्प अर्पित कर तीन परिक्रमा लगाते हैं, तो उनकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।

नियमित अनुष्ठान

प्रत्येक रविवार एवं उजियारी पंचमी पर विशेष पूजन व अभिषेक।वैदिक मंत्रोच्चार और पंचगव्य से विद्वान पंडित श्री प्रवीण शर्मा के सानिध्य में सामूहिक प्रार्थना।इस पुण्य अवसर पर भक्तमंडली एवं गणमान्य नागरिक—पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, दिनेश पाटीदार, हेमंत मूणत, भगवतीशंकर रावल, प्रदीप रस्से, सत्यनारायण राठौड़, मांगीलाल पांडे, करण पाटीदार, लोकेन्द्र सिंह राठौड़, राघवेन्द्र सिंह आदि—ने समस्त नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा वासुकीनाथ की पूजा-अर्चना का लाभ प्राप्त करें।

भक्तिभाव से किया गया यह सामूहिक अभिषेक न केवल व्यक्तिगत जीवन की बाधाओं को दूर करता है, बल्कि समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव का भी संदेश देता है।