
रतलाम। जनवादी लेखक संघ द्वारा 28 सितंबर रविवार को प्रातः 11 बजे भगत सिंह पुस्तकालय, शहर सराय रतलाम पर कविता प्रसंग का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन में वरिष्ठ रचनाकार डॉ. गीता दुबे की कविताओं पर बातचीत होगी । साथ ही डॉ. गीता दुबे अपनी कविताओं का पाठ भी करेंगी । उक्त जानकारी देते हुए जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर एवं सचिव सिद्धीक़ रतलामी ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले साहित्य प्रेमी इन कविताओं पर विचार व्यक्त करेंगे। उन्होंने नगर के सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।