

रतलाम । स्व. पं. डाॅ. शिव शक्ति लाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, रतलाम (म.प्र.) में 10 दिवसीय 10वंे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया दिनांक 13/09/2025 को ‘‘चरक संहिता की चिकित्सीय उपयोगिता’’ पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें डाॅ. भारत चैरागडे, प्राचार्य, श्री सांई इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद रिसर्च एण्ड मेडिसिन भोपाल द्वारा व्याख्यान दिया गया। दिनांक 15/09/2025 एंव 16/09/2025 को ‘‘प्रदर्शनी एंव लघु आयुर्वेद मेले’’ का आयोजन किया गया जिसमें आयुर्वेदिक पौधों का व आयुर्वेदिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया एवं आयुर्वेदिक पेय पदार्थो जिसमें चिंचापानक, हर्बल टी, यूष, सत्तू सत्व एंव बिल्व जूस का वितरण किया गया। दिनांक 15/09/2025 एंव 16/09/2025 को ‘‘काॅलेज आउटरीच कार्यक्रम’’ में आयुष ग्राम फार्मेसी महाविद्यालय एवं एम.बी. शर्मा नर्सिंग महाविद्यालय के छात्रों द्वारा कालेज में भ्रमण किया गया एवं आयुर्वेद के बारे में जानकारी प्राप्त की । दिनांक 17/09/2025 को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, रतलाम में ‘‘निःशुल्क स्वर्णप्राशन केम्प’’ का आयोजन किया गया । दिनांक 18/09/2025 को महाविद्यालय में विद्यार्थियों को ‘‘योग, ध्यान, आयुर्वेद आहार’’ की जानकारी डाॅ. रचना जैन प्रोफेसर, श्री सांई इस्टीट्यूट आॅफ आयुर्वेद रिसर्च एण्ड मेडिसिन भोपाल, द्वारा दी गई । दिनांक 20/09/2025 को महर्षि संदीपनी स्कूल, रतलाम में ‘‘हेल्थ टाॅक’’ का आयोजन किया गया जिसमें आरोग्य भारती के सदस्यों एवं स्कूल के छात्र छात्राओं को स्वच्छता संबंधित जानकारी दी गई। एंव महाविद्यालय में ब्रह्माकुमारीज दिव्य दर्शन भवन, रतलाम द्वारा नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया ।
दिनांक 22/09/2025 को ‘‘नुक्कड नाटक’’ का मंचन शहर के विभिन्न स्थानों पर बी.ए.एम.एस. के विद्यार्थियों द्वारा किया गया । दिनांक 23/09/2025 को ‘‘बाईक रैली’’ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी एवं कालेज स्टाफ शामिल हुआ।
दिनांक 24/09/2025 को महाविद्यालय में ‘‘प्राणपथ 2025 सेमिनार’’ का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. प्रज्ञान त्रिपाठी, उज्जैन द्वारा नाडी, विद्ध कर्म, अग्निकर्म विषय पर वर्कशॉप किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के चेयरमैन डाॅ. अभिजीत देशमुख, संचालक श्री नीरज त्रिवेदी एंव प्राचार्य डाॅ. दिलीप नलगे उपस्थित रहे एवं 10 दिवसीय 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।