1160 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई


जावरा 26 सितंबर । स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सिविल हॉस्पिटल जावरा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, इस शिविर का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद श्री रजत सोनी, श्री मनीष ऊंटवाल महामंत्री एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे द्वारा किया गया, इस अवसर पर श्री राजेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिला सशक्तिकरण का परिचायक है तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति शासन निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है,श्री रजत सोनी पार्षद एवं मनीष ऊंटवाल मंडल महामंत्री ने कहा कि मातृ शक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ निरंतर मिल रहा है, इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उठाना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे ने कहा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है तथा इन शिविरों में स्पेशलिस्ट चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में जननी सुरक्षा, प्रसूता सहायता योजना, आयुष्मान योजना, आभा आई डी, जैसी योजनाओं को लागू करी है, सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने इस शिविर का महत्व बताया, आज के इस अभियान में 1160 महिलाओं,पुरुषों एवं छात्राओं स्वास्थ्य परीक्षण डा लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज रतलाम एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा के चिकित्सको एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ द्वारा किया गया, शिविर में महिलाओं की गर्भावस्था एवं प्रसव पूर्व जांच संबंधी सेवाओं सहित गैर संचारी रोग जैसे एनसीडी,डायबिटीज ब्लड प्रेशर स्तन एवं ग्रीवा कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर,टीबी रोग स्क्रीनिंग कुष्ठ रोग,डेंटल, इन टी, स्कीन रोग, लेब जांच,आदि की सेवाएं दी गई हायर सेकेंडरी स्कूल से आई छात्राओं का एच बी टेस्ट, खानपान, रहन सहन संबंधी जानकारी देकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में हीमोग्लोबिन, शुगर,फिजियोथैरेपी,थायराइड, सिकल सेल एनीमिया, हेपेटाइटिस एवं अन्य जांचें भी गई साथ ही टीकाकरण कार्य भी किया गया,फूड इंस्पेक्टर ज्योति बघेल ने ईट राइट इंडिया खान पान के बारे मे जानकारी दी, अतिथियों का स्वागत डा अरुण गुप्ता, डा अतुल मंडवारिया, डा दिनेश पाटीदार, श्वेता सिंह, लोकेश वैष्णव,बसंती लाल मईडा, रघुनंदन पाटीदार, दिनेश उपाध्याय, प्रदीप मीना, कैलाश पवार,पूनम दायम, आदि ने किया,कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कुमार दवे एवं आभार गोपाल सिंह राठौर ने माना, इस शिविर में आशा कार्यकर्ताओ तथा आशा सुपरवाइजर ने अपनी सेवाएं प्रदान की।