पोद़ार इंटरनेशनल स्कूल, रतलाम में हुआ “वेलकम नवरात्रि महोत्सव” का भव्य आयोजन

रतलाम । पोद़ार इंटरनेशनल स्कूल, रतलाम के प्राचार्य डॉ. निश्चल गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में “वेलकम नवरात्रि महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ रतलाम शहर के अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक हस्तियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई, जिसके बाद छात्रों द्वारा रंगारंग गरबा एवं डांडिया प्रस्तुतियाँ दी गईं। रंग-बिरंगे परिधानों और मनमोहक नृत्य ने समूचे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं लोक कला के प्रति जागरूक करना था। उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और छात्रों के उत्साह को खूब सराहा।
पोद़ार इंटरनेशनल स्कूल सदैव केवल अकादमिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी अग्रणी रहा है। यह आयोजन उसी दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Play sound