रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा रतलाम के संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 27 सितंबर शनिवार को दोपहर 1.30 बजे कलेक्टर सभाग्रह मे होगा । जिसमें अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी होंगे साथ ही पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी विशेष अतिथि होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधीश राजेश बाथम करेंगे एवं कई प्रमुख जन शामिल होंगे । कार्यक्रम मे प्रितेश गादिया सभापति सुशील मुनत उप सभापति संजय लूनिया कोषाध्यक्ष एवं शरद जोशी डॉ सुलोचना शर्मा हेमंत मूनत राजेश राका अशोक जैन सुनील पारीख दिनेश बरमेचा संचालक मंडल के पद की शपथ लेंगे कार्यक्रम में कई सेवाभावी संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित होंगेउपरोक्त जानकारी संस्था के सचिव द्वारा दी गई।