
नई दिल्ली। विगत दिनों दिल्ली में समाजसेवी , मनोनीत नगर निगम पार्षद मनोज जैन दिल्ली के ऑफिस पर एवं विभिन्न समाजिक विषय पर चर्चा की एवं सकल जैन समाज को एक मंच पर लाकर किस तरह मजबूती मिले उस पर चर्चा हुई।
दिल्ली नगर निगम पार्षद मनोज जैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब समन्वय के साथ आगे बढ़े और सकल जैन समाज को मजबूती प्रदान करें । इस दिशा में जिसो संगठन पहल कर रहा है तो उसमें सभी समाजजन को आगे आकर इस संगठन की ताकत बन जाना चाहिए और अन्य संगठन भी इनकी मदद करें हम आज से आपके साथ जुड़ गए है। जिसो के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन फाउंडर डॉ सुरेश पुनमिया जैन ने कहा कि अब बिल्कुल सही वक्त है जब हम सबको एक दूसरे की ताकत बन जाना चाहिए समाज के बिखराव से हर जगह हमारी कटती हो रही है।
पुनमिया ने आगे कहा की समाजिक क्षेत्र ,राजनीतिक क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में अब समाज की एकजुटता दिखना चाहिए । अब यही समय है जब आप अपने आपको एक मंच पर लाकर अपनी ताकत एवं संस्कृति को दिखा सके। समाजसेवी जिसो के राष्ट्रीय मंत्री नीलेशकुमार सुराणा जैन ने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं, अगर अब भी हमें अलग–अलग रहकर ही अपना कार्य करना है, अपने फेस्टिवल मनाने है तो क्या मतलब, अब समय आ गया है कि साथ साथ दिखे और सभी पारंपरिक त्यौहार एवं अन्य सामाजिक कार्य मिलकर करें इससे हमारी ताकत सकल समाज को और पूरे विश्व को एक साथ देखने को मिलेगी । यह अदभुत क्षण जैन समाज का युवा वर्ग अब देखना चाहता है। एक होने में ही हम सब की और समाज की भलाई है।
चर्चा के बाद जिसो द्वारा समाजसेवी दिल्ली नगर निगम पार्षद मनोज जैन का बहुमान जिसो मूमेंटो एवं शाल पहनाकर किया एवं मनोज जैन द्वारा भी जिसो के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन पुनमिया एवं जिसो राष्ट्रीय मंत्री सुराणा का स्वागत शाल पहनाकर किया गया।
अंत में आभार प्रकट करते हुए मनोज जैन ने कहा कि वह जल्द ही मुंबई जिसो ऑफिस पर आकर अन्य विषयों पर चर्चा करके समन्वय कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।