छाजेड़ परिवार का पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न

रतलाम। बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ छाजेड़ परिवार मंडल रतलाम का 19 वा मिलन समारोह जयंतसेन धाम में रविवार सुबह को संपन्न हुआ मिलन समारोह में रतलाम छाजेड़ परिवार के 76 परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
छाजेड़ परिवार मंडल के अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ सचिव राहुल छाजेड़ ने बताया कि सर्वप्रथम परिवार की कुलदेवी श्री भुवाल माता जी एवं भेरुजी की तस्वीर की स्थापना की गई साथी मलयार्पणकर कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में छाजेड़ परिवार के 15 बच्चों के द्वारा डांस,प्यानो, बांसुरी,सिंगिंग आदि कई प्रस्तुतियां भी दी गई तथा तंबोला गेम का आयोजन भी रखा गया तथा रतलाम छाजेड़ परिवार में जितने भी तपस्वी है उन सभी का बहुमान अभिनदंन पत्र देकर किया गया।
बहुमान के पश्चात कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया हवन कुंड में आहुतियां के पश्चात माता जी की आरती दोपहर 12:39 बजे की गई आरती के पश्चात माताजी के प्रांगण में सभी ने गरबा रास किया। वर्तमान अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ के द्वारा अपने अध्यक्ष उद्बोधन में 2 वर्षों में सभी का पूर्ण सहयोग देने के लिए सभी का आभार माना और भोजन व्यवस्था के लिए विकास छाजेड का आभार माना तथा सर्वानुमति से नवीन अध्यक्ष की घोषणा भी की गई
सर्वानुमति से वर्तमान अध्य्क्ष कांतिलाल जी छाजेड़ के द्वारा नवीन अध्य्क्ष के रूप में नरेन्द्र जी छाजेड को चुने जाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील छाजेड़ मनोहर छाजेड़ महेंद्र छाजेड़ विकास छाजेड़ चंदनमल छाजेड़ प्रकाश छाजेड़ अनोखीलाल छाजेड़ श्रेणिक छाजेड़ नरेंद्र छाजेड़ सुनील छाजेड़ सौरभ छाजेड़ लवेश छाजेड़ रितेश छाजेड़ आशीष छाजेड़ विपिन छाजेड़ अनुराग छाजेड़ निलेश छाजेड़ आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रशांत छाजेड़ ने किया तथा अंत में आभार सचिव राहुल छाजेड़ ने माना।