जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम क्लासिक द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

रतलाम। JSG RATLAM CLASSIC ग्रुप की सेवा गतिविधि अंतर्गत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में एक विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन श्रीमती साधना अभयजी मूणत के सानिध्य में किया गया।

इसके अंतर्गत – आयुर्वेद, पंचकर्म, नेचरोपैथी, योग और एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के माध्यम से शिविर में उपस्थित डॉक्टर विजय मनी राजेंद्रन, डॉक्टर साधना मुणत विशेषज्ञों द्वारा *सभी रोगों का निदान किया गया। निशुल्क दवाइयां का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर सेवा प्रकल्प के अध्यक्ष जयंतीलाल जी जैन , जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक के अध्यक्ष अभय मुणत, संचिव संजय बापना , भावेश बागरेचा, सुनील भटेवरा, निर्मल गोखरू, प्रकाश मुणत, राजेश राका, राजेंद्र कोठारी, अशोक भटेवरा, जय गंग, आशीषगादीया, अजय जैन, संगीता बाफना ,विजया रांका, राखी भटेवरा ,रानी कोठारी आदि उपस्थित थे।आप सभी नेअधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ लिया।शिविर 105, राजीव नगर (कस्तूरबा नगर) स्थित *दीर्घायु नेचरल होलिस्टीक हीलिंग सेंटर* पर आयोजित किया गया इसमें 50 से अधिक व्यक्तियों ने पंजीयन कराया। कार्यक्रम का संचालन संजय बाफना द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन डॉक्टर साधना मुणत द्वारा किया गया।