पूज्य महासतिया जी की महामांगलिक 02 अक्टूबर गुरुवार को

रतलाम । दक्षिण चन्द्रिका महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म.सा., डॉ श्रीअमितप्रज्ञाजी म. सा., डॉ श्रीवकमलप्रज्ञाजी म.सा., साध्वी श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाना 4 का वर्षावास नीमचौक जैन स्थानक जो जप तप के साथ आराधनामय माहौल मे चल रहा है । पूज्या महासाध्वी जैन दिवाकरीय डॉ श्रीसंयमलताजी म. सा. का सदैव एक ही उद्देश्य रहा है की मानव सेवा कर उनकी तकलीफो को दूर करने का प्रयास मंत्र जप आराधना से करना । अभी आपके सानिध्य मे महामंगलकारी तीर्थंकर जाप अनुष्ठान सर्वपितृ अमावस्या पर संपन्न हुए । जिससे श्रावक श्राविका की आम जिंदगी मे आ रही उलझनों को जप के माध्यम से दूर करने का प्रयास हुआ ।

इसी तारतम्य में महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म.सा. ने नवरात्रि मे 10 दिवसीय विशेष ध्यान साधना हेतु एकांतवास मे विराजमान हो कर पुरा दिन रात साधना मे रत रहते हुए मात्र 2-3 घंटे हि विश्राम कर साधना कर रहे है जिसकी पूर्णाहुति दिनांक 02 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 9.36 बजे प्रथम दर्शन देकर महामांगलिक का श्रवण करवाएंगे। सभी धर्मप्रेमी जनता से निवेदन है की जो भी इस महामंगलकारी मांगलिक का लाभ लेना चाहते है वे नीमचौक स्थानक पर प्रातः 8.45 बजे तक पहुंच जाये । उक्त जानकारी श्रीसंघ मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने दी ।