नूपुर चौधरी ने वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया

ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट स्टाफ एसोसिएशन ने स्वागत किया

रतलाम। रतलाम रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पद पर नूपुर चौधरी (भारतीय रेलवे लेखा सेवा) ने आज पदभार ग्रहण किया।ऑल इंडिया रेलवे अकाउंटस स्टाफ एसोसिएशन के कम्युनिकेशन सेक्रेटरी एवं सेवानिवृत्त सीनियर सेक्शन ऑफिसर लेखा प्रकाश व्यास ने एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ चौधरी का पुष्पहार से स्वागत कर 9-10 नवंबर को रतलाम में होने वाली ऑल इंडिया रेलवे अकाउंटस स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कार्य समिति एवं दिवार्षिक सम्मेलन के लिए आमंत्रण पत्र भी दिया तथा संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक कृष्ण कुमार , मदनलाल डबरिया, जेठमल रेगर ,राजेश मीना सहित वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी आफांक हुसैन अंसारी, सी एल मीना ,एम एल मीणा, भूषण बर्वे, अनिल जैन, ओम श्री कुमावत,किरोड़ी लाल मीणा,रघुनाथ मोहतो आदि उपस्थित थे।