
जावरा (अभय सुराणा)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती पुरानी धान मंडी स्थित गांधी प्रतिमा पर मनाई गई । व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शास्त्री कॉलोनी स्थित शास्त्री जी प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उनकी भी जयंती मनाई गई।दोनों महान नेताओ ने पूरे विश्व में भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में स्थापित करने में अपनी महान भूमिका निभाई है महात्मा गांधी ने काले गोरे का भेद भाव भी खत्म किया और देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया आज हम सभी महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।गांधी जी का पूरा जीवन सादगी, सच्चाई और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने “सत्याग्रह” और “अहिंसा” जैसे हथियारों से दुनिया को दिखा दिया कि बिना हिंसा के भी बदलाव लाया जा सकता है। उनके द्वारा चलाए गए आंदोलन जैसे नमक सत्याग्रह, स्वदेशी आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।
उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, म. प्र. कांग्रेस के महासचिव मो.यूसुफ कड़पा,महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा पंवार ब्लॉक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजु रहमान पठान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल दसेड़ा , बाबूलाल नीबे , हीरालाल मेहता, मसूद परदेसी, बलवंत सिंह राठौर, मोहन लाल सैनी एडवोकेट उबैद अंसारी आदि ने व्यक्त किए इस अवसर पर न. पा. चेयरमैन मो मुस्तकीम मंसूरी , लोकेश विजवा,आसिफ कबाड़ी, विनोद और, मनीष बैरागी, हरीश निम्बे, महेश शर्मा, दानिश सिद्धिक, हाजी इस्माइल, सोनू खान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि विनोद और ने किया एवं आभार मुस्तकीम मंसूरी ने माना