
जावरा (निप्र) श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा संस्था के सबसे वरिष्ठ सदस्य आनंदीलाल संघवी जिनकी वर्तमान में 86 वर्ष की उम्र है का वृद्ध जन दिवस के अवसर पर उनको तिलक लगाकर माला पगड़ी पहनाकर श्रीफल भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि यह हमारी संस्था का सौभाग्य है की आप जैसे कर्मठ व्यक्ति आज भी संस्था की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेकर सभी को प्रेरणा देते हैं तथा नए सदस्यो के लिए आप ऊर्जा का स्रोत है। अपने अनुभव से समाज और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाते हैं हमारा भी अपना दायित्व है कि उनके प्रति प्रेम व सम्मान बनाए रखें इस अवसर पर संघवी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं संस्था से जुड़ा हुआ हूं तथा जैसी आपकी सोच है कि आओ कुछ नया करें को सार्थकता प्रदान करते हुए आज आपने अपने घर की तुलसी की पूजा कर हमारे महत्व व सम्मान को बढ़ाया है जिसे मैं कभी भी भूल नहीं सकता। हमारी संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो तथा फैलोशिप की भावना हर सदस्य में हो मैं हमेशा यही चाहूंगा। संस्था सचिव राजकुमार हरण ने भी अपने विचार व्यक्त किये एवं आभार माना।