लायंस क्लब जावरा ने सेवा सप्ताह की शुरुआत की, गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महान विभूतियों को नमन किया गया

जावरा (अभय सुराणा)। लायंस क्लब जावरा ने सेवा सप्ताह की शुरुआत ऐतिहासिक तिथि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर की। नगर के प्रमुख स्थल पर स्थित गांधी-शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता के स्वच्छता एवं सेवा संदेश को आत्मसात करते हुए सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया।साथ ही समाज सबसे ज्यादा मधुमेह से पीड़ित होने की समस्या सामने आती है इस हेतु निशुल्क मधुमेह परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।साथ ही संस्था के लायंस क्लब में कई वर्षों से सेवा संकल्प के साथ कार्य कर रहे वरिष्ठ पूर्वाध्यक्ष एवं लायन साथियों का फूल मालाओं स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर में स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले सफाई मित्रों को फुल, मालाओं और शब्दों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट ने कहा कि “गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी का ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा आज भी समाज को प्रेरित करता है। सेवा और स्वच्छता ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।”सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब एवं लायंस क्लब ओजस, लायंस क्लब एक्टिव ने संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, यातायात जागरूकता, फूड फॉर हंगर,पर्यावरण वर्षारोपण , गुड टच बेड टच सेमिनार,स्वास्थ्य शिविर, मेंटल हेल्थ, नशामुक्ति सेमिनार और संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में नेत्र एवं स्वास्थ परीक्षण शिविर, पर्यावरण संरक्षण अभियान, यातायात जागरूकता अभियान एवं गरीबों को सहयोग जैसी गतिविधियाँ भी होंगी।
कार्यक्रम में सेवा सप्ताह चेयरमैन अर्पित चत्तर को चेयरमैन संदीप दसेड़ा,कोषाध्यक्ष राकेश पी कोचट्टा, एक्टिव के पारुल गर्ग,श्याम पाटीदार, आनंद गर्ग,ओजस के शीतल मेहता, ममता सोनी,पूर्वाध्यक्ष पवन मोदी,विजय पामेचा, सुजानमल कोचट्टा,गोपाल सेठिया,अनिल धारीवाल, राजकुमार मारवाड़ी, विजय राठौर,संदीप रांका,पंकज काठेड,विमल सिसोदिया,अनूप शर्मा,महादेव पाटीदार और कई अन्य साथी उपस्थित थे।आभार सचिव अशोक चोपड़ा द्वारा माना गया।