प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री ने कन्या पुजन कर कौमी एकता की अनुठि मिशाल पेश की

जावरा ( अभय सुराणा) । कोमी एकता के पक्षधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगरपालिका स्टेंडिंग कमेटी के पुर्व चेयरमेन मर्हुम शमशूल रहमान उर्फ कल्लू पठान की सुपुत्री व ब्लाॅक कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष श्री फजलेहक पठान की बहन प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल की महामंत्री श्रीमती फरजाना खान पठान ने अपने निवास पर नवरात्रि के पवित्र त्यौहार के अंतिम दिन महादुर्गा नवमी पर 11 से भी अधिक कन्याओं की विधिवत पूजा अर्चना कर उनको टीका एवं चुनर ओढ़ाकर उनका सम्मान किया तथा सामुहिक प्रसादी सहभोज करा कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमयी कामना की । श्रीमती ख़ान ने पुरे प्रदेश में कोमी एकता की एक अनुठी मिशाल पेश की। इसके लिए उन्हें साधुवाद। उक्त जानकारी समाज सेवी सुजानमल कोचट्टा ने दी।