

जावरा (अभय सुराणा)।लायंस क्लब जावरा,लायंस क्लब एक्टिव,लायंस ओजस द्वारा संयुक्त तत्वाधान में सेवा सप्ताह के तृतीय दिवस पर शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान शहर में चलाया गया। अभियान की शुरुआत संदीपनी विद्यालय सी.एम. राइज से की गई, जहाँ संस्था पदाधिकारियों और सदस्यों ने यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया और रोज वहां सेवा देने वाले काकाजी का स्वागत संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया।अभियान के अंतर्गत सड़कों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान जिन वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए, उन्हें तत्काल दंडित करने के बजाय चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न करें। विशेष पहल के रूप में संस्था सदस्यों ने सभी वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर यह संदेश दिया कि नियम तोड़ने पर केवल दंड से बचना ही उद्देश्य न हो, बल्कि नियमों का पालन करना स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
संस्था अध्यक्ष लायन यश जैन एडवोकेट ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। यदि प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन करे तो दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित जावरा थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन एवं यातायात अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की कि वे हमेशा लाइसेंस, बीमा और वाहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा सचिव अशोक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश पी कोचट्टा सेवा सप्ताह चेयरमैन अर्पित चत्तर लायंस एक्टिव पारुल गर्ग, डॉ श्याम पाटीदार,आनंद गर्ग,लायंस ओजस से शीतल मेहता, दीपिकसिंह डोडिया क्लब के पूर्वाध्यक्ष पवन मोदी, सुजानमल कोचट्टा,अरुण संघवी,गोपाल सेठिया, रजनीकांत शाह,सजी वर्गीस विजय राठौर,देवेंद्र शर्मा, शरद डुंगरवाल, मनीष कोचर, अनूप शर्मा, कमल सारडा,डॉ राकेश जैन, राजकुमार मारवाड़ी,महादेव पाटीदार,विशाल चत्तर, विरेन्द्र सिसोदिया एवं अन्य लायन साथी और यातायात विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। आते जाते नगरवासियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।