तप ही आत्मा का असली चंदन है तप करने वालों को देवता का भी वंदन है

जावरा (अभय सुराणा)। क्या गुणगान करूँ इन तपस्वी आत्माओं का तप की राह पर चलने वाले तपस्वीयो का हार्दिक अभिनंदन है.सकल श्वेतांबर जैन श्री संघ की ओली जी का भव्य आयोजन जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार जावरा पर गतिमान है। स्वर्गीय अनोखी लाल जी धारीवाल की पावन पुण्य स्मृति में धारीवाल परिवार द्वारा त्रिस्तुतिक श्री संघ जावरा के पावन सानिध्य में नवपद ओली जी के छटे दिवस 200 भव्य आत्माओं ने तप आराधना की प्रश्न मंच का संचालन सुभाष टुकड़ियां ने किया।

आज के विजेता श्रीमती सुनीता मेहता ,श्रीमती रश्मि संघवी , श्री अमित चौरडिया, श्रीमती पूजा कोठारी, श्रीमती सीमा चोपड़ा को पुस्कृत प्रकाश कांठेड, प्रदीप चौधरी, अजीत चत्तर, महेंद्र संचेती,सुजानमल कोचट्टा,अभिषेक बौरदिया, पंकज धारीवाल, निलेश दसेड़ा, अशोक कटारिया ,धर्मेंद्र कोलन, श्रेणीक धारीवाल, प्रवीण मेहता, पीयूष मूणत, संजय धारीवाल, ने किया आज की प्रभावना 2 परिवारो द्बारा वितरित की गई।

आज के सेवा कार्य को जैन दिवाकर बहु मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता झामर समता युवा संघ सचिव जयेश पगारिया एवं तरुण परिषद अध्यक्ष अभय चोपड़ा ने अपने साथियों के साथ सेवा का यह पावन कार्य संपन्न किया आप की उत्कृष्ट सेवा का बहूमान धारीवाल परिवार ने किया। संचालक सुभाष टुकड़िया आभार ओलीजी संयोजक अशोक झामर ने किया।

Play sound