सेवा सप्ताह के अंतर्गत चतुर्थ दिवस पर लायंस क्लब जावरा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

निःशुल्क दवा वितरण, डॉक्टरों का सम्मान

जावरा (अभय सुराणा) ।लायंस क्लब जावरा, लायंस क्लब एक्टिव,लायंस ओजस के संयुक्त तत्वाधान में सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात् संस्था पदाधिकारियों ने उपस्थित शिविर में सेवा दे रहे चिकित्सकों डॉ.अभिदीप शाकल्य,डॉ.विदिशा शाकल्य, डॉ.अर्चना धाकड़, डॉ.रोहित पटेल, डॉ.हेमंत तोलानी, डॉ.वर्षा तोलानी, डॉ.गौरव परमार, डॉ.सलोनी परमार, डॉ.रौनक कोचट्टा का स्वागत शाल, माला और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेवा दे रहे डॉक्टरों को लायंस क्लब जावरा परिवार द्वारा संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हैं।शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श दिया। इसमें सामान्य रोग, शिशुरोग,चर्मरोग,नेत्ररोग,दंतरोग, शुगर,बीपी,स्त्री रोग, फिजियोथैरेपि आदि की जाँच की गई। संस्था की ओर से सभी पंजीकृत मरीजों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं

संस्था अध्यक्ष ने बताया कि लायंस क्लब जावरा निरंतर समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों — सामाजिक कार्य,शिक्षा, पर्यावरण,नेत्ररोग,रक्तदान,और स्वास्थ्य कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह शिविर “सेवा सप्ताह” की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसका उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक उपचार सुलभ कराना है।कार्यक्रम में लायंस क्लब सचिव अशोक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश पी कोचट्टा, सेवा सप्ताह समिति चेयरमैन लायन अर्पित चत्तर लायंस क्लब एक्टिव से अध्यक्ष पारुल गर्ग, डॉ श्याम पाटीदार, आनंद गर्ग लायंस क्लब ओजस से अध्यक्ष शीतल मेहता,ममता जोशी,वर्षा अरोड़ा, लायंस क्लब के पूर्वाध्यक्ष घनश्याम रामनानी, गोपाल सेठिया,पवन मोदी, अरुण संघवी, राकेश एम कोचट्टा, रजनीकांत शाह,सजी वर्गीस, प्रथम उपाध्यक्ष सुधीर जैन, झोन चेयरपर्सन सुनीता जैन,संदीप दसेड़ा,शरद डुंगरवाल,कमल सारडा,सुनील राठौर,अनूप शर्मा, नरेंद्र संघवी चिकित्सकगण, समाजसेवी तथा नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में आए मरीजों ने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

Play sound