विशाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित

रतलाम। श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद समिति,जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति एवं लायंस क्लब रतलाम, समर्पण के संयुक्त प्रयासों से राजपूत बोर्डिंग में डॉं. प्रमोद कुमार भगत बी.पी.टी.,एम. पी.टी. ( न्यूरो , स्पाइन और पीडियाट्रिक) द्वारा नि:शुल्क विशाल फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पीठ/गर्दन दर्द,कमर दर्द, सर्जरी के बाद रिकवरी,जोड़ों की समस्या, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं,खेल -कूद की चोटें, बुजुर्गो की देखभाल व संतुलन समस्याएं,फ्रोजन शोल्डर, मांसपेशियों में खिंचाव,बाल चिकित्सा ( पीडियाट्रिक) फिजियोथेरेपी, बच्चों में जन्म दोष, विकासात्मक देरी, लकवा,चेहरे का लकवा आदि समस्याओं से संबंधित मरीज लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में महाराज गुरु गोविन्द सिंह आम्बा द्वारा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित प्रकोष्ठ दवाई संग्रहण बैंक (मंहगी दवाइयों को डस्टबिन ना दिखायें) को दवाई भी भेंट की। लायंस क्लब रतलाम, समर्पण के अध्यक्ष डॉ श्वेता विंचुरकर ने शिविर के प्रारम्भ स्वागत उदबोधन दिया , रीजन प्रमुख प्रेमलता दवे, सचिव श्रीमती रीता दीक्षित कोषाध्यक्ष कविता व्यास, वीणा छाजेड, डा सुलोचना शर्मा,सविता तिवारी, छवि नीलिमा सिंह,विनिता नागोरिया, हाजरा शेख , राखी थोरेचा,गोपाल शर्मा,आशुतोष वशिष्ठ,शुभम मूणत, राजपूत बोर्डिंग संचालकगण,कुंवर अजीत सिंह चुण्डावत,कुंवर धर्मेन्द्र सिंह बागेड़ी,ठा. जुझार सिंह जोधा, जय कैला माता संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा, संस्था संरक्षक राजेन्द्र कुमार जोशी,अजय कुमार जोशी, सत्येन्द्र जोशी,श्री बालाजी इन्टरप्राइजेस उमेश माहेश्वरी,विष्णु वर्मा, विजय रायकवार,प्रकाश बौरासी, संस्था विधि सलाहकार ठा. विजेन्द्र सिंह राणावत आदि समाजसेवी सदस्य उपस्थित थें। उक्त जानकारी संस्था सचिव पं विजय हेमकांत शर्मा द्वारा दी